ज़ेवेरेव हाले ओपन के सेमीफाइनल में

फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6 से हराकर पांचवीं बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया
ज़ेवेरेव हाले ओपन के सेमीफाइनल में
Published on: 

जर्मनी : अलेक्जेंडर ज़ेवेरेव ने पहले सेट में अच्छा महसूस नहीं करने के बावजूद हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6 से हराकर पांचवीं बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ज़ेवेरेव पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच या अधिक बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनसे पहले रोजर फेडरर, येवगेनी काफेलनिकोव, फिलिप कोहलश्राइबर और टॉमी हास ने यह उपलब्धि हासिल की थी। ज़ेवेरेव का सामना अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों में से एक दानिल मेदवेदेव से होगा।

मेदवेदेव ने एलेक्स मिशेलसन को 6-4, 6-3 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल अलेक्जेंडर बुब्लिक और करेन खाचानोव के बीच खेला जाएगा। बुब्लिक ने टॉमस माचैक को 7-6, 6-3 से जबकि खाचानोव ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-3, 6-2 से हराया।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in