झेंग किंवेन इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में

शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 6-4, 6-3 से हराया
झेंग किंवेन इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में
Published on: 

रोम : चीन की ओलंपिक चैंपियन झेंग किंवेन ने शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 6-4, 6-3 से हराकर इटालियन ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना कोको गाफ से होगा। बाईस वर्ष की झेंग इससे पहले सबालेंका के खिलाफ छह मैच हार चुकी थी।

पुरुष वर्ग में कार्लोस अल्काराज ने जैक ड्रेपर को 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब उनका सामना इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जिसने गत चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6, 6-4 से हराया। गाफ ने मिर्रा आंद्रीवा को 6-4, 7-6 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में जैसमीन पाओलिनी का सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा। शीर्ष रैंकिंग वाले यानिक सिनेर ने नये पोप से मुलाकात करके उन्हें टेनिस रैकेट तोहफे में दिया और खेलने का न्यौता भी दिया। पहले अमेरिकी पोप लियो 14 टेनिस के प्रशंसक हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in