विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : अंतिम सेमीफाइनल में, ज्योति-राधिका बाहर

अंतिम ने दो अंक के साथ झांग को असंतुलित करके ‘डबल-लेग टेक-डाउन’ किया। भारतीय खिलाड़ी ने ‘हेड-लॉक’ मूव के साथ अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जिसे उन्होंने टेक-डाउन में बदल दिया।
फाइल फोटो
फाइल फोटोKarma Bhutia
Published on

क्रोएशिया : अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पांचवें दिन बुधवार को यहां चीन की जिन झांग के खिलाफ आखिरी क्षणों में ‘टेक-डाउन’ (जमीन पर गिराकर अंक बनाना) करके महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत की पदक की उम्मीद बरकरार रखी लेकिन राधिका और ज्योति बेरीवाल बाहर हो गईं।


अपने दूसरे विश्व चैंपियनशिप पदक की तलाश में जुटी युवा अंतिम ने अपने अभियान की शुरुआत आसान जीत के साथ की जब उन्होंने स्पेन की कार्ला जैम सोनेर को मात्र 23 सेकेंड में नॉकआउट कर दिया लेकिन झांग के रूप में उन्हें एक कड़ी प्रतिद्वंद्वी मिली जिसे उन्होंने 9-8 से हरा दिया। अंतिम ने दो अंक के साथ झांग को असंतुलित करके ‘डबल-लेग टेक-डाउन’ किया। भारतीय खिलाड़ी ने ‘हेड-लॉक’ मूव के साथ अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जिसे उन्होंने टेक-डाउन में बदल दिया। अंतिम ने इस बढ़त को 6-0 तक पहुंचाया। झांग ने अपने पहले स्कोरिंग मूव से अंतर को 2-6 कर दिया।

वह और अधिक नुकसान पहुंचा सकती थी लेकिन सही पकड़ बनाकर दांव नहीं लगा सकी। दूसरे पीरियड में झांग ने हेड लॉक से अंतिम को काबू में रखा। उन्होंने अंतिम का सीधा पैर पकड़कर अंतर को कम किया और फिर भारतीय खिलाड़ी को मैट पर घुमाकर स्कोर बराबर कर दिया। झांग ने चित्त करने की कोशिश की लेकिन अंतिम बचने में सफल रहीं। चीन की खिलाड़ी को हालांकि दो अंक मिले जिससे वह 8-6 से आगे हो गईं। अंतिम ने झांग को बाहर धकेलकर अपने खाते में एक और अंक जोड़ा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in