विश्व टेनिस लीग : मेदवेदेव और बोपन्ना एक ही टीम में

निक किर्गियोस और कनाडा के स्टार डेनिस शापोवालोव भी चार टीम की इस फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगे।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

बेंगलुरु : रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव और अनुभवी भारतीय रोहन बोपन्ना 17 से 20 दिसंबर तक यहां होने वाली विश्व टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) के लिए एक ही टीम में खेलेंगे जबकि सुमित नागल उस टीम का हिस्सा हैं जिसमें दुनिया के पूर्व नंबर छह खिलाड़ी गेल मोनफिल्स शामिल हैं। निक किर्गियोस और कनाडा के स्टार डेनिस शापोवालोव भी चार टीम की इस फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगे।

एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होने वाले 2025 सत्र में चार टीम में 16 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट तीन सत्र के बाद पहली बार यूएई के बाहर आयोजित हो रहा है। पिछले महीने अल्माटी ओपन का खिताब जीतने वाले दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव मौजूदा चैंपियन गेम चेंजर्स फाल्कन्स के लिए खेलेंगे। टीम में उनके साथ दिग्गज युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अन्य खिलाड़ी भी होंगे।

गेम चेंजर्स फाल्कन्स के अमनदीप सिंह ने कहा, ‘टीम को मेदवेदेव के कोर्ट पर दबदबे और बोपन्ना की युगल में विशेषज्ञता का फायदा मिलेगा। मैग्डा और सहजा के आने से टीम में गहराई और विविधता आएगी जिससे हम आगे एक रोमांचक सत्र की उम्मीद कर रहे हैं।’ शापोवालोव पदार्पण कर रहे वीबी रियल्टी हॉक्स की अगुआई करेंगे जिसमें भारत के युकी भांबरी भी शामिल हैं। विंबलडन 2022 के फाइनल में जगह बनाने वाले किर्गियोस ऑसी मैवरिक्स काइट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोनफिल्स और नागल को एओएस ईगल्स टीम में जगह मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in