Melbourne
जुआन माटा

विश्व कप विजेता जुआन माटा ने फुटबॉल को कहा अलविदा

स्पेन के 38 वर्षीय खिलाड़ी माटा इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी के लिए खेल चुके हैं
Published on: 

मेलबर्न :

स्पेन के विश्व कप विजेता फुटबॉलर जुआन माटा ने अपने शानदार करियर में फीफा विश्व कप और यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

स्पेन के 38 वर्षीय खिलाड़ी माटा इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने मौजूदा सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया की ‘ए लीग’ की टीम मेलबर्न विक्ट्री के साथ अपना अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था।

उन्होंने बुधवार को संन्यास की पुष्टि की। माटा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कभी-कभी प्यार करने का मतलब उसे जाने देना भी होता है। धन्यवाद फुटबॉल।’माटा ने 2025-26 के ‘ए लीग’ सत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला जॉनी वॉरेन पदक जीता था। माटा ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में स्पेन के साथ फीफा विश्व कप जीता था।

स्पेन ने फाइनल में नीदरलैंड को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराया था। इसके बाद 2012 में यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी माटा ने गोल किया था। स्पेन ने इस मुकाबले में इटली को 4-0 से हराकर खिताब जीता था। माटा ने स्पेन के लिए 41 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 10 गोल किए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News