विश्व कप 2026 : उरूग्वे, कोलंबिया और पराग्वे ने क्वालीफाई किया

अर्जेंटीना, ब्राजील और इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका से पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर@wagnermeier
Published on: 

मोंटेवीडियो : उरूग्वे, कोलंबिया और पराग्वे ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। अर्जेंटीना, ब्राजील और इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका से पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। उरूग्वे ने पेरू को हराया जबकि कोलंबिया ने बोलिविया को मात दी।

कोलंबिया की टीम 2022 में कता में हुए विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी। अर्जेंटीना की टीम दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष पर है जिसने वेनेजुएला को 3-0 से हराया। इस जीत में लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे। ब्राजील ने चिली को 3-0 से हराया और वह दूसरे स्थान पर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News