वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग 2026: जैस्मीन लम्बोरिया बनीं विश्व नंबर-1

जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 किग्रा में नंबर-1 बनकर रचा इतिहास, भारतीय महिला मुक्केबाजों की 10 में से 9 वेट कैटेगरी में टॉप-10 में मौजूदगी
भारतीय महिला मुक्केबाजों का दबदबा रैंकिंग में साफ नजर आया, जहां 10 में से 9 भार वर्गों में भारत की उपस्थिति टॉप-10 में दर्ज की गई
वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों को मिली बड़ी सफलता
Published on

ताजा वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों को बड़ी सफलता मिली है। Jaismine Lamboria ने महिला 57 किलोग्राम वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को वैश्विक मुक्केबाजी मंच पर नई ऊंचाई दिलाई है।

महिला वर्ग में ही Priya Ghnghas (60 किग्रा) और Vishwanath Suresh (50 किग्रा) ने भी अपने-अपने वर्ग में टॉप-3 में जगह बनाकर देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं Meenakshi ने 48 किग्रा वर्ग में अपना विश्व नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है।

भारतीय महिला मुक्केबाजों का दबदबा

भारतीय महिला मुक्केबाजों का दबदबा रैंकिंग में साफ नजर आया, जहां 10 में से 9 भार वर्गों में भारत की उपस्थिति टॉप-10 में दर्ज की गई। Preeti Pawar ने 54 किग्रा वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि Arundhati Choudhary (70 किग्रा), Pooja Rani (80 किग्रा) और Nupur Sheoran (+80 किग्रा) दूसरे स्थान पर काबिज रहीं।

हालांकि दो बार की विश्व चैंपियन Nikhat Zareen 51 किग्रा वर्ग में चौथे स्थान पर खिसक गई हैं, जबकि ओलंपिक पदक विजेता Lovlina Borgohain 75 किग्रा वर्ग में सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

सचिन और नरेंदर पहली बार टॉप 5 में

पुरुष वर्ग में भी भारतीय मुक्केबाजों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Sachin Siwach (60 किग्रा) और Narender Berwal (90+ किग्रा) पहली बार टॉप-5 में पहुंचे हैं।

कुल मिलाकर, भारतीय मुक्केबाजों ने महिला वर्ग की 10 में से 9 और पुरुष वर्ग की 10 में से 8 श्रेणियों में टॉप-10 में जगह बनाकर वैश्विक मुक्केबाजी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। आंकड़ों के मुताबिक, टॉप-10 रैंकिंग वाले मुक्केबाजों की संख्या के आधार पर भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in