विश्व मुक्केबाजी कप : मीनाक्षी और पूजा ने पदक पक्के किये

मीनाक्षी (48 किलो) और पूजा रानी (80 किलो) ने विश्व मुक्केबाजी कप के तीसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के दो पदक पक्के कर दिये
विश्व मुक्केबाजी कप : मीनाक्षी और पूजा ने पदक पक्के किये
Published on: 

अस्ताना : मीनाक्षी (48 किलो) और पूजा रानी (80 किलो) ने विश्व मुक्केबाजी कप के तीसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के दो पदक पक्के कर दिये। मीनाक्षी ने चीनी ताइपै की गुओ यि शुआन को 5-0 से हराया।

पूजा रानी ने कजाखस्तान की गुलसाया येरजान को बंटे हुए फैसले पर 4-1 से मात दी। इससे पहले अनामिका (51 किलो) तुर्की की एइसेन तसकीन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पुरुष वर्ग में जादूमणी सिंह को फिलीपींस के जे ब्रायन ने करीबी मुकाबले में हरा दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in