वुड को जल्द फिट होने की उम्मीद

वुड फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं
वुड को जल्द फिट होने की उम्मीद
Published on

लंदन : इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ 31 जुलाई से ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वुड फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को इस वर्ष की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी और मार्च में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। वुड ने कहा, ‘रिहैब अच्छा चल रहा है। मैंने अभी हल्की गेंदबाजी शुरू की है, इसलिए मैं अब वापसी की राह पर हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी इस श्रृंखला में खेलने की उम्मीद है, इसलिए मैं उन खिलाड़ियों पर नजर रख रहा हूं जिनसे मेरा सामना हो सकता है। मैं अभी अंतिम टेस्ट को लक्ष्य बना रहा हूं। उससे पहले कुछ भी कहना शायद थोड़ा जल्दबाजी होगा।

हो सकता है कि मैं अंतिम टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाऊं लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि मैं उस मैच में अपनी भूमिका निभा सकता हूं।’

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in