विश्व कप जीतने के बाद दिसंबर में महिला क्रिकेट टीम की परीक्षा

भारत पांच मैचों की महिला टी20 सीरीज के लिए दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगा
विश्व कप जीतने के बाद दिसंबर में महिला क्रिकेट टीम की परीक्षा
Published on: 

नई दिल्लीः महिला विश्व कप जीतने के बाद अब भारतीय महिला टीम की परीक्षा होने जा रही है। दरअसल महिला टीम 21 से 30 दिसंबर तक विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित मैच दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में वनडे विश्व कप जीतने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला मैच होगा। बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भारत अगले महीने पांच मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। यह सीरीज विशाखापत्तनम में शुरू होगी और शेष मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।’’

2016 के बाद पहली बार श्रीलंका का दौरा

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय महिला टीम को इसी दौरान बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भाग लेना था। श्रीलंका की टीम 2016 के बाद पहली बार भारत में कोई द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी, जिसे मेजबान टीम ने 3-0 से जीता था।

भारतीय महिला टीम ने इस साल जुलाई में इंग्लैंड में अपनी पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली थी। टीम ने इस श सीरीज को 3-2 से जीत कर इतिहास रचा था। यह इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टीम की पहली टी20 सीरीज जीत थी।

कार्यक्रम:

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 21 दिसंबर, विशाखापत्तनम

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 23 दिसंबर, विशाखापत्तनम

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 26 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम

चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 28 दिसंबर तिरुवनंतपुरम

पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय: 30 दिसंबर तिरुवनंतपुरम

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in