वाडा ने विश्व कप तक फैसला टाला

इससे ट्रंप और अन्य अधिकारियों के साथ संभावित टकराव कम से कम विश्व कप तक टल गया है
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कनाडा : विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकने के फैसले को इस साल होने वाले विश्व कप के बाद तक टाल दिया है। इससे ट्रंप और अन्य अधिकारियों के साथ संभावित टकराव कम से कम विश्व कप तक टल गया है। वाडा एक ऐसा नियम लागू करने पर विचार कर रही है जो ट्रंप और सभी अमेरिकी सरकारी अधिकारियों को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है, भले ही उनका आयोजन अमेरिकी धरती पर ही क्यों न हो। इस नियम का मूल आधार अमेरिकी सरकार का वाडा के वार्षिक शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

वाडा की कार्यकारी समिति की बैठक हुई और उसने कहा कि वह सितंबर में इस नए नियम पर विचार करेगी और यह विश्व कप खत्म होने के दो महीने बाद होगा। अमेरिका विश्व कप की मेजबानी कनाडा और मेक्सिको के साथ मिलकर कर रहा है। अगर इस साल के आखिर में ऐसा कोई नियम अपनाया जाता है तो यह संभवतः 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक से पहले लागू हो जाएगा। अगर यह सिलसिला जारी रहता है तो नया नियम ट्रंप और अमेरिकी सांसदों को उनके अपने ही देश में होने वाले खेलों के लिए प्रतिबंध की सूची में डाल सकता है।

अमेरिका में अगले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इनमें इस साल होने वाला फुटबॉल विश्व कप, 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेल और 2034 में यूटा में होने वाले शीतकालीन खेल भी शामिल हैं। अमेरिका ने 2024 और 2025 के दौरान वाडा के कई मामलों से निपटने के तरीके के विरोध में कुल 73 लाख डॉलर का भुगतान रोक रखा है। इनमें सबसे ताजा मामला चीनी तैराकों से जुड़ा है जिन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। वाडा ने चीन की संबंधित संस्थाओं की इस बात पर भरोसा किया कि खिलाड़ियों ने गलती से यह पदार्थ ले लिए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in