विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शाहीद अफरीदी से आगे निकले
Wellington
कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,978 रन बना चुके हैं
Published on: 

वेलिंगटन : भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा।

कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,978 रन बना चुके हैं। पोंटिंग के 1,971 रन हैं। 1750 रन के साथ सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने शनिवार को 2 सिक्स लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित 51 सिक्स जड़ चुके हैं।

शाहिद अफरीदी ने 50 छक्के लगाये थे।गुरनूर बरार ने वेलिंगटन में 30 रन देकर 4 विकेट लिये। न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह दूसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है। जवागल श्रीनाथ इस मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट लिये थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News