वाणी कपूर ने बढ़त बनाई

वाणी ने अपने घरेलू कोर्स डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह बर्डी लगाईं जबकि एक बोगी कर बैठीं।
वाणी कपूर ने बढ़त बनाई
Published on

गुरुग्राम : भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने गुुरुवार को यहां हीरो महिला इंडियन ओपन में अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरूआत करते हुए पांच अंडर 67 का शानदार स्कोर बनाकर एक शॉट की बढ़त बना ली। शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं। वाणी ने अपने घरेलू कोर्स डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह बर्डी लगाईं जबकि एक बोगी कर बैठीं।

इस प्रतियोगिता में वाणी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर था। एमेच्योर गोल्फर जारा आनंद सहित तीन खिलाड़ी चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। भारतीयों में वाणी और जारा के अलावा दुर्गा नित्तूर और हिताशी बख्शी शीर्ष 10 में शामिल रहीं। दुर्गा और हिताशी संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

प्रणवी उर्स (72) संयुक्त रूप से 17वें, अवनी प्रशांत (73) संयुक्त रूप से 26वें, जबकि त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल और हीना कांग 74-74 के कार्ड से संयुक्त रूप से 35वें स्थान पर बनी हुई हैं। एलईटी रैंकिंग में शीर्ष भारतीय दीक्षा डागर का दिन खराब रहा और उन्होंने छह ओवर 78 का कार्ड बनाया। वह अब 82वें स्थान पर बनी हुई हैं जिससे उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in