अमेरिकी ओपन : कोको गॉफ और नाओमी ओसाका दूसरे दौर में

गॉफ ने मैच के बाद कहा, ‘यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन मैं जीत दर्ज करके खुश हूं।’
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

न्यूयॉर्क : तीसरी वरीय अमेरिकी कोको गॉफ और 23वीं वरीय जापान की नाओमी ओसाका ने यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। नए सर्विस कोच के साथ खेल रही गॉफ ने मैच में 10 बार डबल फॉल्ट किया और छह बार अपनी सर्विस गंवाई लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की एजला तोमालानोविच को पहले दौर के कड़े मुकाबले में 6-4, 6-7 (2), 7-5 से हराने में सफल रहीं।


गॉफ ने मैच के बाद कहा, ‘यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन मैं जीत दर्ज करके खुश हूं।’ दो बार की चैंपियन ओसाका को हालांकि बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-3, 6-4 से हराने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। पुरुष एकल में तीसरे वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एलेजांद्रो ताबियो को सीधे सेट में 6-2, 7-6, 6-4 से हराया जबकि अमेरिका के 14वें वरीय टॉमी पॉल ने एल्मर मोलेर के खिलाफ 6-3, 6-3, 6-1 की आसान जीत दर्ज की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News