गैरवरीयता प्राप्त संदीप्ति ITF W15 के प्री-क्वार्टर फाइनल में
कोलकाता:
भारत के दो - डैनिका फर्नांडो और अरुणकुमार लक्ष्मी प्रभा - सहित 8 क्वालीफायर में से 4 ने एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। लक्ष्मी प्रभा ने स्थानीय लड़की और वाइल्ड कार्ड प्रवेशी आकांशा घोष को 7-5, 6-0 से हराया जबकि फर्नांडो ने जेनिफर लुइखम पर 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की। जीतने वाले अन्य क्वालीफायर जापान की सुजाना ओइगावा और नीदरलैंड की फ्लोरेंटाइन डेकर्स थीं।
ड्रा की शीर्ष 4 वरीयताएं बिना कोई सेट गंवाए प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गईं।शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की प्रिस्का मैडलिन नुगरोहो ने ऐश्वर्या जाधव को 6-1, 6-1 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की याशिना एकातेरिना ने माही शाह को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की कामोनवान योडपेच ने श्रुति अहलावत को 6-2, 6-4 से हराया, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया पैंकराटोवा ने अदिति रावत को 6-4, 7-5 से हराया।

