साल्टलेक स्टेडियम के बाहर से हटायी जायेगी ये प्रतिमा

स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल थीम वाली उस विवादित मूर्ति को हटायेगी जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था
साल्टलेक स्टेडियम के बाहर से हटायी जायेगी ये प्रतिमा
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार साल्टलेक स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल थीम वाली उस विवादित मूर्ति को हटायेगी जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था। राज्य के खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने यह घोषणा की। मोहन बागान सुपर जाइंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रमाणिक ने इस प्रतिमा की आलोचना की और कहा कि इसे जल्दी ही हटाया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘यह मूर्ति देखने में बेहद भद्दी है। धड़ के पास से कटे हुए दो पैर और उनके ऊपर एक फुटबॉल। इसका कोई मतलब ही नहीं बनता। यह देखने में भी बिल्कुल भी आकर्षक नहीं लगती, इसलिए हम इस तरह की बेतुकी और अर्थहीन बनावट को यहां नहीं रखेंगे, और इसे हटा दिया जाएगा।’ फीफा अंडर 17 विश्व कप से पहले 2017 में साल्ट लेक स्टेडियम के वीवीआईपी गेट के बाहर यह प्रतिमा लगाई गई थी। इस मूर्ति में फुटबॉल खेलने वाले विशाल पैर दिखाए गए हैं, जो 'विश्व बांग्ला' लोगो में विलीन होते हुए प्रतीत होते हैं और फुटबॉल पर 'जयी' शब्द अंकित है।

प्रमाणिक ने कहा, ‘ जब से यह मूर्ति लगी है, पिछली सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए। इसके बाद मेसी विवाद हुआ और सरकार की सत्ता भी चली गई।’ उन्होंने विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन के आसपास फूड कोर्ट बनाने से लेकर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का भी ऐलान किया। खेलमंत्री ने यह भी कहा कि लियोनेल मेस्सी के दौरे को लेकर हुए विवाद की फिर से जांच की जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि टिकट धारकों को पैसे वापिस मिले।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in