तलवार ने कट में प्रवेश किया

दूसरे दिन एक अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने में सफल रहे
तलवार ने कट में प्रवेश किया
Published on: 

चेक गणराज्य : भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार राइफेन बैंक गोल्फ चैलेंज के दूसरे दिन एक अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने में सफल रहे। शुरुआती दौर में 72 का कार्ड खेलने वाले तलवार ने इवन पार 142 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर रहते हुए कट में प्रवेश किया।

तलवार ने दूसरे दौर दो बोगी के मुकाबले तीन बर्डी लगाई। तालिका में शीर्ष पर काबिज चार खिलाड़ियों का स्कोर 10 अंडर है। इसमें स्पेन के सेबेस्टियन गार्सिया (65-67), इंग्लैंड के जोशुआ बेरी (68-64), वेल्श के स्टुअर्ट मैनले (66-66) और अमेरिका के पामर जैक्सन (65-67) के नाम शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News