रोचक हुई ‘गोल्डन बूट' की दौड़

एमबाप्पे ने पेनल्टी पर 19वां विश्व कप गोल दागकर मौजूदा टूर्नामेंट में सात गोल पूरे किए, मेसी के साथ गोल्डन बूट की होड़ में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे
रोचक हुई ‘गोल्डन बूट' की दौड़
Published on

फिलाडेल्फिया : फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे ने पराग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी किक पर गोल दागकर अपने विश्व कप करियर का 19वां और मौजूदा टूर्नामेंट का सातवां गोल करके अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ रोचक बना दी। इन दोनों खिलाड़ियों ने वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक सात सात गोल किए हैं और वह टूर्नामेंट में

सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे हैं। नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन पांच-पांच गोल के साथ ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में अगले स्थान पर हैं। अपना छठा विश्व कप खेल रहे मेसी ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर सर्वाधिक 20 गोल किए हैं और इस तरह से एमबाप्पे इस रिकॉर्ड के मामले में उनसे केवल एक गोल पीछे हैं।

यही नहीं एमबाप्पे का विश्व कप के नॉकआउट राउंड में यह 11वां गोल था और इस तरह से उन्होंने अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया। वह तीन विश्व कप में से प्रत्येक के नॉकआउट राउंड में कम से कम तीन गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in