थाईलैंड ओपन : उन्नति हुड्डा और मालविका बाहर

उन्नति को थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने 39 मिनट में 21-14, 21-11 से हराया
थाईलैंड ओपन : उन्नति हुड्डा और मालविका बाहर
Published on: 

बैंकॉक : भारत की उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ अपने से ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ियों से हारकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। ओडिशा मास्टर्स 2022 और अबु धाबी मास्टर्स 2023 विजेता 17 वर्ष की उन्नति को थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने 39 मिनट में 21-14, 21-11 से हराया। दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी मालविका को पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने 21-12, 21-16 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in