तान्या हेमंत ने खिताब जीता

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत ने शनिवार को महिला एकल फाइनल में जापान की कानाए सकाई को सीधे गेम में हराकर साइपन इंटरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम किया।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत ने शनिवार को महिला एकल फाइनल में जापान की कानाए सकाई को सीधे गेम में हराकर साइपन इंटरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 86वें स्थान पर काबिज 21 वर्षीय खिलाड़ी तान्या ने गैर वरीय सकाई को 15-10, 15-8 से हराकर अपना चौथा अंतररष्ट्रीय सीरीज खिताब हासिल किया।

साइपन इंटरनेशनल प्रायोगिक 15 अंकों के तीन गेम स्कोरिंग प्रणाली के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ के ट्रायल का हिस्सा है जिसमें प्रत्येक गेम पारंपरिक 21 अंक के बजाय 15 अंक तक खेला जाता है। तान्या ने इससे पहले इंडिया इंटरनेशनल (2022), ईरान फज्र इंटरनेशनल (2023) और बेंडिगो इंटरनेशनल (2024) में जीत हासिल की थी। उन्होंने शनिवार को इस जीत के साथ एक और उपलब्धि हासिल कर ली।

पिछले साल वह अजरबेजान इंटरनेशनल में भी उपविजेता रही थीं जिसके फाइनल में हमवतन मालविका बंसोड़ से हार गईं थीं। साइपन में खिताब तक पहुंचने के दौरान तान्या ने सेमीफाइनल में जापान की रिरीना हिरामोटो को, क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की ली शिन यी मेगन को और राउंड ऑफ 16 में जापानी खिलाड़ी नोडोका सुनाकावा को हराया। तान्या को शुरूआती दौर में बाई मिली थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News