ताइपे ओपन : श्रीकांत समेत कई खिलाड़ी दूसरे दौर में

किदाम्बी श्रीकांत ने शंकर सुब्रमण्यम को 21-16, 21-15 से हराकर
ताइपे ओपन : श्रीकांत समेत कई खिलाड़ी दूसरे दौर में
Published on: 

ताइपे : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू करते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज कर कई अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। श्रीकांत ने हमवतन शंकर सुब्रमण्यम को 21-16, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया और अब उनका सामना एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी से होगा।


आयुष ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय ली चिया हाओ को 50 मिनट में 21-17, 21-18 से शिकस्त दी। वहीं थारूण मानेपल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के शोगो ओगाा को 70 मिनट में 21-17, 19-21, 21-12 से मात दी और अब उनकी भिड़ंत इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबेदिल्लाह से होगी। मेराबा लुवांग मेसनाम को हालांकि कनाडा के ब्रायन यांग से 21-23, 12-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा ने हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-13, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जिसमें उनका सामना ताइपे की लिन सिंह युन से होगा। आकर्षी कश्यप को हालांकि एकतरफा मुकाबले में ताइपे की हुंग यि टिंग से 9-21, 12-21 से हार मिली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in