सुपर कप : ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल

पारंपरिक दिग्गज टीमों को ग्रुप ए में चेन्नईयिन एफसी और रीयल कश्मीर एफसी के साथ रखा गया है जिससे कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगा और इसके 31 अक्टूबर को मडगांव में होने की संभावना है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

नयी दिल्ली : सुपर कप के ग्रुप चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान और ईस्ट बंगाल आमने सामने होंगे जिससे दोनों टीमें छह महीने से भी कम समय में तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। पारंपरिक दिग्गज टीमों को ग्रुप ए में चेन्नईयिन एफसी और रीयल कश्मीर एफसी के साथ रखा गया है जिससे कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगा और इसके 31 अक्टूबर को मडगांव में होने की संभावना है।

भाग लेने वाली 16 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट गोवा में आयोजित किया जाएगा जिसमें फतोर्दा स्टेडियम उद्घाटन मैच और फाइनल दोनों की मेजबानी करेगा। इस सत्र में अब तक मोहन बागान और ईस्ट बंगाल दो बार आमने-सामने हुए हैं।

एक बार कलकत्ता फुटबॉल लीग प्रीमियर डिवीजन में और फिर डूरंड कप में, दोनों ही मौकों पर ईस्ट बंगाल विजयी रहा है। पारंपरिक रूप से सुपर कप सत्र का अंतिम टूर्नामेंट होता है लेकिन इस बार यह घरेलू कैलेंडर की शुरुआत होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम 2026-27 सत्र के लिए एएफसी चैंपियंस लीग 2 क्वालीफायर में जगह बनाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in