आकर्षण का केंद्र होंगे सुमित अंतिल

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप
आकर्षण का केंद्र होंगे सुमित अंतिल
Published on: 

बेंगलुरू : दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरावा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे। यह सितंबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।


इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में भारत के 262 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो नयी दिल्ली में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका होगा। अंतिल के अलावा प्रवीण कुमार (ऊंची कूद, टी 44), दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो, एफ 56), धर्मबीर नैन (क्लब थ्रो, एफ 51), रिंकू हुड्डा (भाला फेंक, एफ 46) और सिमरन (100 मीटर और 200 मीटर, टी 12) के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, ‘मैं प्रत्येक एथलीट को शुभकामनाएं देता हूं और उनकी अद्भुत प्रतिभा को देखने के लिए उत्सुक हूं।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News