अंतिम समय में तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बॉक्सिंग डे मैच में वापसी की उम्मीद

पैट कमिंस ने टॉस के समय कहा कि स्टीव स्मिथ पिछले कुछ दिनों से थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।
अंतिम समय में तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बॉक्सिंग डे मैच में वापसी की उम्मीद
Published on: 

एडिलेडः पहले दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हुस तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए और अब उनका लक्ष्य बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में वापसी करना है।

स्मिथ टॉस से एक घंटे पहले मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड से बात कर रहे थे, तभी उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखने का फैसला किया गया ताकि वह चक्कर और मतली से उबर सकें। इसी वजह से उस्मान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापस बुलाया गया और उन्हें पारी की शुरुआत करने के बजाय स्मिथ की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

सिर में चोट लगने की बात गलत

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने बाद में कहा कि स्मिथ का भीतरी कान में ‘‘संभावित वेस्टिबुलर समस्या’’ के लिए इलाज किया जा रहा था, जिससे यह अटकल खारिज हो गई कि इस स्टार बल्लेबाज को नेट अभ्यास सत्र के दौरान सिर में चोट लगी थी।

स्मिथ ने शनिवार और रविवार को ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ अभ्यास किया और सोमवार के सत्र में भाग नहीं लिया, लेकिन उन्होंने मंगलवार और बुधवार सुबह नेट पर बल्लेबाजी की थी। इस मैच से वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के समय कहा, ‘‘स्टीव पिछले कुछ दिनों से थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आज सुबह आकर अभ्यास किया, लेकिन उन्हें नहीं लगा कि वह इस मैच के लिए तैयार हो पाएंगे, इसलिए वह घर वापस जा रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उस्मान जैसा खिलाड़ी है जो तुरंत उनकी जगह ले सकता है।’’

अंतिम समय में तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, बॉक्सिंग डे मैच में वापसी की उम्मीद
मोदी का कौन सा संदेश लेकर नेतन्याहू से मिलने पहुंचे जयशंकर?

मेलबॉर्न में होने वाले चौथे टेस्ट में लौटेंगे स्मिथ

टीम प्रबंधन ने कहा कि स्मिथ 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए वापसी कर सकते हैं स्मिथ। कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने पर्थ और ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई जिससे उनकी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in