कड़ी चुनौती पेश करेंगे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका

अगर बारिश नहीं आती है और यह मैच खेला जाता है तो श्रीलंका टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना चाहेगा।
कड़ी चुनौती पेश करेंगे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका
Published on

कोलंबो : अगर मौसम मेहरबान रहा तो श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शुक्रवार को यहां महिला वनडे विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगी। आर प्रेमदासा स्टेडियम में पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द करने पड़े और शुक्रवार को भी बारिश और आंधी आने का अनुमान है। अगर बारिश नहीं आती है और यह मैच खेला जाता है तो श्रीलंका टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना चाहेगा।

श्रीलंका ने दो मैच रद्द होने के कारण अभी तक दो अंक हासिल किए हैं और वह चार मैचों के बाद अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बारिश ने जीत हासिल करने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। उस मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और नीलक्षिका सिल्वा ने अर्द्धशतक जमाए थे। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत और बांग्लादेश को करीबी मैचों में हराया था और उसकी टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, मेजबान भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करके नाटकीय अंदाज में स्थिति को बदल दिया है। भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल हालात में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल करने के लिए सराहनीय संघर्ष और साहस दिखाया। इन दोनों ही मौकों पर नादिन डी क्लार्क सबसे ज़्यादा प्रभावशाली रहीं, जिन्होंने भारी दबाव में भी अद्भुत धैर्य का परिचय देते हुए टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाना चिंता का विषय है। अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके प्रमुख बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा।

टीम इस प्रकार हैं

श्रीलंका : चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसुरिया।

दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस, तुमी सेखुसोनगेस, नोंदुआबोमिसो म्लाबा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in