बावुमा ने रबाडा को दूसरे टेस्ट से बाहर किया

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा कि गुवाहाटी की पिच उपमहाद्वीप की आम पिचों की तरह लग रही है जो पहले दो दिन बल्लेबाजों की और बाद में स्पिनरों की मददगार होगी ।
बावुमा ने रबाडा को दूसरे टेस्ट से बाहर किया
Published on: 

गुवाहाटी, 21 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे क्योंकि वह पसली की चोट से उबर नहीं सके हैं जो उन्हें पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में लगी थी ।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा कि गुवाहाटी की पिच उपमहाद्वीप की आम पिचों की तरह लग रही है जो पहले दो दिन बल्लेबाजों की और बाद में स्पिनरों की मददगार होगी ।

उन्होंने कहा ,‘ यह विकेट ताजा है और कोलकाता की पिच की तुलना में स्थिर होगी । हम सुबह इसका मुआयना करके कैगिसो के विकल्प पर फैसला लेंगे ।’ गौरतलब है कि गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in