स्लोवाकिया ने जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया

इस हार से जर्मनी की 2026 में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है
स्लोवाकिया ने जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया
Denes Erdos
Published on: 

लंदन : स्लोवाकिया ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के यूरोपीय क्वालीफायर में बड़ा उलटफेर किया। डेविड हैन्को और डेविड स्ट्रेलेक ने जर्मनी की रक्षापंक्ति की गलतियों का फायदा उठाकर स्लोवाकिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्लोवाकिया ने आखिरी बार 2010 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। इस हार से जर्मनी की 2026 में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है।


प्लेऑफ से बचने के लिए जर्मनी को अब अपने शेष सभी पांच मैच जीतने होंगे। यह ग्रुप ए में जर्मनी का पहला मैच था, जिसमें गुरुवार को उत्तरी आयरलैंड ने लक्जमबर्ग को 3-1 से हराया था। एक अन्य मैच में यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने बुल्गारिया को आसानी से 3-0 से पराजित किया। उसकी तरफ से मिकेल ओयारज़ाबल, मार्क कुकुरेला और मिकेल मेरिनो ने गोल किए।

बेल्जियम ने लिचेटेंस्टीन के खिलाफ धीमी शुरुआत की और हाफटाइम तक केवल 1-0 की बढ़त बनाए रखी, लेकिन बाद में उसने 6-0 की जीत दर्ज की, जिसमें एस्टन विला के यूरी टिलेमान्स के दो गोल और नेपोली के केविन डी ब्रूने का एक गोल शामिल हैं। वेल्स ने कजाकिस्तान पर 1-0 की जीत के साथ ग्रुप जे में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन उसने तीसरे स्थान पर मौजूद बेल्जियम से दो मैच ज़्यादा खेले हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in