सिनक्यूफील्ड कप : प्रज्ञानानंदा संयुक्त दूसरे स्थान पर बरकरार

प्रज्ञानानंदा के साथ अमेरिका के लेवोन आरोनियन भी दूसरे स्थान पर हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

अमेरिका : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड शतरंज टूर के सिनक्यूफील्ड कप के छठे दौर में पोलैंड के जान क्रिस्टोफ डुडा से ड्रॉ खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। प्रज्ञानानंदा का यह लगातार पांचवां ड्रॉ था। अब उनके छह मुकाबलों में 3.5 अंक हैं। अमेरिका के फेबियानो कारूआना चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। प्रज्ञानानंदा के साथ अमेरिका के लेवोन आरोनियन भी दूसरे स्थान पर हैं।


विश्व चैंपियन डी गुकेश, अमेरिका के वेसली सो और सैमुअल सेवियान, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। छठे दौर में गुकेश ने फिरोजा से ड्रॉ खेला। अन्य मुकाबलों में कारूआना ने सेवियान के साथ अंक साझा किये जबकि नोदिरबेक अब्दुस्सतोरोव और वाचियेर लाग्रेव की बाजी भी ड्रॉ रही। आरोनियन ने वेसली से ड्रॉ खेला।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in