सिंक्यूफील्ड कप : प्रज्ञानानंदा ने लाग्रेव और गुकेश ने डुडा से ड्रॉ खेला

अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3.5 अंक के साथ्र एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने हमवतन वेसली सो से ड्रॉ खेला।
gukesh
डी गुकेश
Published on: 

अमेरिका : ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सिनक्यूफील्ड कप शतरंज के पांचवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश हार से बाल बाल बचे और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के साथ अंक बांटे। पांचवें दौर में सभी मुकाबले ड्रॉ रहे। अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3.5 अंक के साथ्र एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने हमवतन वेसली सो से ड्रॉ खेला।

दूसरे मुकाबलों में अमेरिका के सैमुअल सेवियान ने उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ड्रॉ खेला जबकि लेवोन आरोनियन और फ्रांस के अलीरजा फिरोजा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। प्रज्ञानानंदा दूसरे और आरोनियन तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश, फिरोजा, वेसली, सेवियान और वाचियेर लाग्रेव 2.5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। ग्रैंड शतरंज टूर से शीर्ष चार खिलाड़ी इस साल के आखिर में होने वाले फाइनल में जगह बनायेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News