शुभंकर कट से चूके

शर्मा ने पहले राउंड में 78 का स्कोर बनाया था
शुभंकर कट से चूके
Published on: 

एम्सटर्डम : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां केएलएम ओपन के दूसरे दिन एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने में असफल रहे। शर्मा ने पहले राउंड में 78 का स्कोर बनाया था। अंधेरा होने के कारण दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो पाया था।

हालांकि अनुमानित कट चार ओवर पर निर्धारित है, लेकिन शर्मा का स्कोर आठ ओवर पर है और उनका कट से चूकना निश्चित है। उन्होंने अपने दूसरे राउंड में दो बर्डी बनाई और एक बोगी की। इस बीच वीर अहलावत पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रिटायर हो गए। उन्होंने पहले दौर में 78 का कार्ड खेला था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News