शुभंकर और वीर पहले दिन संयुक्त 116वें स्थान पर

दोनों गोल्फरों को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में अच्छा कार्ड बनाना होगा
शुभंकर और वीर पहले दिन संयुक्त 116वें स्थान पर
Published on: 

जर्मनी : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत ने यहां डीपी वर्ल्ड टूर पर बीएमडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय ओपन के शुरूआती दिन दो ओवर 74 के कार्ड खेले जिससे दोनों 156 खिलाड़ियों में संयुक्त 116वें स्थान पर बने हुए हैं।

दोनों गोल्फरों को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में अच्छा कार्ड बनाना होगा। शुभंकर ने छठे और नौवें होल में दो बर्डी लगाईं जबकि तीसरे, सातवें, 13वें और 18वें होल में चार बोगी कर बैठे। शुभंकर पर लगातार पांचवां कट चूकने का खतरा मंडरा रहा है। अहलावत ने तीन बर्डी लगाई जबकि तीन बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News