शाहिद अफरीदी राजनीति में कर सकते हैं इंट्री

अफरीदी का जन्म पाकिस्तान के उत्तरी कबायली इलाके में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन कराची में बिताया। हालांकि शनिवार को उन्होंने पुष्टि की कि वह इस्लामाबाद में बस गए हैं
शाहिद अफरीदी राजनीति में कर सकते हैं इंट्री
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उन्हें भविष्य में राजनीति से जुड़ने से कोई परहेज नहीं है। वह कराची से अब देश की राजधानी इस्लामाबाद में बस गए हैं। अफरीदी का जन्म पाकिस्तान के उत्तरी कबायली इलाके में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन कराची में बिताया। हालांकि शनिवार को उन्होंने पुष्टि की कि वह इस्लामाबाद में बस गए हैं।

अफरीदी से जब पूछा गया कि क्या इसका कारण यह है कि वह अब राजनीति में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान को समृद्ध होते देखना चाहता हूं और मुझे लगता है कि यह तभी संभव है जब सरकार और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं को अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दी जाए।’

अफरीदी ने कहा, ‘पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट ने मुझे शोहरत, दौलत, सब कुछ दिया है। मैं निश्चित रूप से अपने देश के लिए कुछ करना चाहूंगा।’ पाकिस्तान के क्रिकेटरों का राजनीति में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर इमरान खान ने न केवल अपनी पार्टी बनाई बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। इमरान के साथी तेज गेंदबाज सरफराज नवाज भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए और कुछ समय के लिए खेल मंत्री भी रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in