सप्तक तलवार चेक गणराज्य में संयुक्त 78वें स्थान पर

दिन एक ओवर 72 का कार्ड खेला
सप्तक तलवार चेक गणराज्य में संयुक्त 78वें स्थान पर
Published on: 

चेक गणराज्य : भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने निराशाजनक शुरूआत करते हुए यहां राइफेनबैंक गोल्फ चैलेंज के पहले दिन एक ओवर 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 78वें स्थान पर हैं। तलवार को अगर कट में जगह बनानी है तो उन्हें दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत के इस खिलाड़ी ने शुरुआत बैक नाइन से की और 13वें तथा 17वें होल पर बोगी कर बैठे। वह चौथे होल में बर्डी बनाने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका के जोवन रेबुला पहले दौर के बाद एक स्ट्रोक से आगे चल रहे हैं। अमेरिका के जैक्सन पामर और स्पेन के सेबेस्टियन गार्सिया छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News