सप्तक तलवार ने कट हासिल किया

आर एंड ए द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उन्होंने 66 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर चार अंडर का है। वह संयुक्त 37वें स्थान पर है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

स्कॉटलैंड : भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने फार्मफूड्स स्कॉटिश चैलेंज में दूसरे दौर में एक ओवर 72 के कार्ड के साथ कट हासिल किया। आर एंड ए द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उन्होंने 66 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर चार अंडर का है। वह संयुक्त 37वें स्थान पर है।

तलवार दूसरे दौर के शुरुआती नौ होल में तीन बर्डी लगाने के बाद अच्छी स्थिति में थे लेकिन वह 11 होल में बोगी और 16वें होल में एक ट्रिपल बोगी कर बैठे। स्पेन के क्विम विडाल ने दूसरे राउंड में छह अंडर 65 के स्कोर के साथ शीर्ष पर दो स्ट्रोक की बढ़त हासिल कर ली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News