सप्तक तलवार संयुक्त 44वें स्थान पर रहे

तलवार शुरुआती तीन दौर के बाद सात अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान के साथ बेहतर स्थिति में थे।
सप्तक तलवार संयुक्त 44वें स्थान पर रहे
Published on

स्विट्जरलैंड : भारत के सप्तक तलवार यहां स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे दौर में सात ओवर 78 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर रहे। तलवार शुरुआती तीन दौर के बाद सात अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान के साथ बेहतर स्थिति में थे।

हालांकि वह चौथे दौर के शुरुआती नौ होल में ही एक डबल बोगी और तीन बोगी कर पिछड़ गये। उन्होंने 14वें होल में बर्डी लगाकर कुछ हद तक वापसी की लेकिन फिर 15वें से 17वें होल में बोगी कर गये।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in