संदेश झिंगन की सर्जरी हुई

एफसी गोवा के सीईओ रवि पुस्कुर ने बताया, ‘हां, उनकी सर्जरी गुरुवार को हुई।’
संदेश झिंगन की सर्जरी हुई
Published on: 

नयी दिल्ली : स्टार भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन की गाल की हड्डी में फ्रैक्चर की सर्जरी सफल रही है। इंडियन सुपर लीग की उनकी टीम एफसी गोवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह ताजिकिस्तान में सीएएफए नेशंस कप में खेलते समय चोटिल हो गए थे। झिंगन को एक सितंबर को ताजिकिस्तान के हिसोर में ईरान के खिलाफ भारत के ग्रुप मैच के दौरान चोट लगी थी। भारत वह मैच 0-3 से हार गया था और झिंगन बुधवार को स्वदेश लौट आए थे। एफसी गोवा के सीईओ रवि पुस्कुर ने बताया, ‘हां, उनकी सर्जरी गुरुवार को हुई।’

सर्जरी के कारण इस 32 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का अगले महीने भारत के दो महत्वपूर्ण एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है जो नाै अक्टूबर को सिंगापुर में और 14 अक्टूबर को मडगांव में खेले जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, ‘झिंगन गोवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनकी रिकवरी पर करीबी निगाह रखी जा रही है। एआईएफएफ और एफसी गोवा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि संदेश को इस अवधि के दौरान सर्वोत्तम उपचार और हर आवश्यक सहायता मिले।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News