साई किशोर ने इजात की कामल की गेंद, बल्लेबाज हो रहे हैं परेशान

क्रुणाल पांड्या नहीं समझ पाए किशोर की गेंद
साई किशोर ने इजात की कामल की गेंद, बल्लेबाज हो रहे हैं परेशान
Published on

बेंगलुरू - गुजरात टाइटंस के स्पिनर आर साई किशोर इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अपनी कैरम बॉल से बल्लेबाजों को गच्चा देने के लिए तैयार हैं जिस पर वह पिछले तीन-चार वर्षो से काम कर रहे थे। किशोर ने यहां गुजरात टाइटंस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आसान जीत के दौरान अपनी कैरम बॉल से क्रुणाल पांड्या को हैरान कर दिया था। इस 28 वर्षीय स्पिनर ने मैच के बाद खुलासा किया कि वह पिछले कुछ सत्र से कैरम बॉल पर काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के मैच में अभी तक इसका उपयोग नहीं किया था।

क्या कहा साई किशोर ने ?

किशोर ने आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘टी-20 क्रिकेट में प्रासंगिक बने रहने के लिए आपको हमेशा अपने खेल में कुछ नया जोड़ना होगा। मैं पिछले तीन-चार वर्षो से इसका अभ्यास कर रहा था लेकिन मैंने कहीं भी इसका उपयोग नहीं किया था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आईपीएल में इसका उपयोग करने को लेकर आश्वस्त था और मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in