सबालेंका की वुहान में लगातार 20वीं जीत

शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

चीन : एरिना सबालेंका ने वुहान में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए शुक्रवार को आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से हराकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमेरिकी ओपन चैंपियन ने 2018, 2019 और पिछले साल चीन के इस शहर में वापसी पर वुहान ओपन का खिताब जीता था। शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने लॉरा सीजमंड पर 6-3, 6-0 की जीत के साथ लगातार दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमेरिका की इस खिलाड़ी के सामने अंतिम चार मैच में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक या जैस्मीन पाओलिनी की चुनौती होगी। सबालेंका के छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी पेगुला ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बावजूद 2-6, 6-0, 6-3 से जीत हासिल की।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in