सबालेंका ने रयबाकिना को हराया

सबालेंका अंतिम सेट के टाईब्रेक में 6-2 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की तथा लगातार छह अंक जीतकर सत्र के अपने आठवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

बर्लिन : शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने शुक्रवार को बर्लिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार मैच प्वाइंट बचाकर एलेना रयबाकिना को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया। सबालेंका अंतिम सेट के टाईब्रेक में 6-2 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की तथा लगातार छह अंक जीतकर सत्र के अपने आठवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सबालेंका का अगला मुकाबला मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा, जिन्होंने ओन्स जाबेउर को 6-4, 6-1 से हराया। लियुडमिला सैमसोनोवा ने भी अमांडा अनिसिमोवा पर 6-1, 6-1 से जीत हासिल की। उनका अगला मुकाबला वांग झिन्यू या पाउला बाडोसा से होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in