रियान पराग के कंधे की सर्जरी हुई

मांसपेशियों की चोट के कारण इंडिया-ए त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हुए राजस्थान रॉयल्स कप्तान रियान पराग की सर्जरी मुंबई में डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में हुई, वापसी की समयसीमा तय नहीं
रियान पराग के कंधे की सर्जरी हुई
Published on

मुंबई : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की गुरुवार को यहां दाहिने कंधे की सर्जरी हो गई। सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई। यह ऑलराउंडर जल्द ही बेंगलुरू में ‍BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उनके अगस्त के तीसरे सप्ताह में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सत्र के शुरुआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना है।

BCCI के एक सूत्र ने बताया, ‘फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है क्योंकि पूरा ध्यान उनके पूरी तरह ठीक होने पर है।’ पराग को पहले दांबुला में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-A का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। असम के इस 24 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर लिखा, ‘कंधे की सर्जरी हो गई और सबकुछ अच्छा रहा।

पिछले दो वर्षों ने मुझे इस तरह परखा है जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ अच्छे दिन थे, कुछ निराशाजनक दिन थे। अब एक अलग चुनौती आती है जिसमें सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया, रिहैबिलिटेशन शामिल है। जल्द ही उसके लिए वापसी करूंगा जो मुझे पसंद है।’ त्रिकोणीय सीरीज के लिए पराग की जगह रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in