रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज

दक्षिण अफ्रीका ‘ए' के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेलेंगे
रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज
Published on: 

कोलकाता : भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ गुरुवार से राजकोट में शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज में खेलने के लिए बुधवार को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया। भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को पुष्टि की कि शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल होंगे।

नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इंग्लैंड सीरीज के दौरान लगी पैर की चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आ गए हैं और शुरुआती टेस्ट की टीम में पंत और जुरेल दोनों शामिल होंगे। इससे पहले दिन में नेट सत्र के दौरान रेड्डी को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ पूरी ताकत से गेंदबाजी करते देखा गया। रेड्डी का वेस्टइंडीज सीरीज में प्रदर्शन सामान्य रहा जिसे भारत ने 2-0 से अपने नाम किया।

उन्होंने शुरुआती टेस्ट में केवल चार ओवर फेंके और कोई विकेट नहीं मिला। बल्ले से उनका योगदान एक पारी में 43 रन रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में हुई एकदिवसीय सीरीज में उन्होंने दो मैचों में नाबाद 19 और आठ रन बनाए। स्थानीय टीम मैनेजर ने कहा, ‘ईडन में अभ्यास के बाद वह राजकोट जाने के लिए हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in