JAMMU and KASHMIR.sanmarg.in.jpg

Ranji Trophy : मुंबई को मिली हार, जम्मू कश्मीर की टीम ने किया कमाल

जम्मू कश्मीर की टीम ने दिखाया दमखम
Published on

नई दिल्ली - जम्मू कश्मीर की टीम ने इतिहास रच दिया है। जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को हरा दिया है। मुंबई की टीम को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें क‌ि इस मैच में मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के रूप में कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे थे। इसके बाद भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू कश्मीर की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और इस मैच में जीत दर्ज की। मैच के बाद जम्मू कश्मीर की तरफ से खेल रहे युध्दवीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मुंबई की पहली पारी के दौरान 8्.2 ओवर फेंके और 31 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर फेंके और 64 रन दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी टीम के लिए 20 रन भी बनाए।

मुंबई के सभी दिग्गज हुए फ्लॉप

मुंबई की टीम पहली पारी में महज 120 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इन 120 रनों में शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों का योगदान दिया था। उनके अलावा रोहित पहली पारी में 3 और दूसरी में 28, यशस्वी पहली पारी में 4 और दूसरी में 26, रहाणे महज 12 और अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में मुंबई ने 290 रन बनाए। इसमें शार्दुल के 119 रनों की पारी भी शामिल है। उनके अलावा दूसरी पारी में तनुष कोटियन ने 62 रन बनाए। इन दोनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चल पाया। वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे। इस दौरान शुभम खजूरिया ने 53 रन बनाए थे। उनके अलावा अदीब मुश्ताक ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 44 रनों का योगदान दिया था। जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर इस मैच को पांच विकेअ से जीत लिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in