World Cup 2023: भारत-पाक मैच में बारिश डालेगी खलल, जानें मौसम को लेकर अपडेट

World Cup 2023: भारत-पाक मैच में बारिश डालेगी खलल, जानें मौसम को लेकर अपडेट
Published on: 

अहमदाबाद: विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इस साल का मोस्ट अवेटेड मैच शुरू होने में अब बस एक दिन बाकी है। विश्वकप 2023 में भारत-पाक के बीच मैच को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेताब हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अहमदाबाद में मैच के दारान बारिश को लेकर अपडेट दिया है।

भारत-पाक मैच बार बारिश का साया 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नवरात्रि और IND बनाम PAK मैच के दौरान अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि वातावरण में बादल छाए रहेंगे। अगले दिन, अहमदाबाद और अन्य उत्तरी जिलों, जैसे बनासकांठा, साबरकांठा और अरवल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान ने शानदार अंदाज में आगाज किया है। ओपनिंग मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और फिर दिल्ली में अफगानिस्तान को हराया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड और दूसरे मैच में श्रीलंका को हराया। बाबर आजम की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों के टार्गेट का पीछा कर जीत दर्ज किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in