इस साल कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी पीवी सिंधु

स साल के बचे सभी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला पैर की चोट के चलते लिया है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नयी दिल्ली : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस साल अब कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी। उन्होंने इस साल के बचे सभी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला पैर की चोट के चलते लिया है।


सिंधु ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘अपनी टीम और स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. पारदीवाला से सलाह लेने के बाद हमने महसूस किया कि मेरे लिए 2025 में शेष सभी BWF टूर प्रतियोगिताओं से हटना सबसे अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘यूरोपीय चरण से पहले मेरे पैर में जो चोट लगी थी वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। चोट लगना किसी भी खिलाड़ी के करियर का अहम हिस्सा होता है हालांकि इसे स्वीकार करना आसान नहीं होता है।

इस तरह की परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा लेती हैं और आपको मजबूत होकर वापसी करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।’ पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद यह साल भी सिंधु के लिए अच्छा नहीं रहा। वह कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में बाहर हो गईं और इस दौरान एक भी खिताब नहीं जीत सकी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in