पंजाब ने हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती

खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

चेन्नई : मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को यहां झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की लेकिन पंजाब की टीम में दो मिनट के अंदर अक्षत सलारिया (29वें) और वरिंदर सिंह (30वें) के गोल से मध्यांतर से पहले स्कोर बराबर कर दिया।

झारखंड के सुखू गुरिया (42वें) ने अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। लेकिन पंजाब के मनदीप (45वें, 53वें) के दो गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 5-3 से हराया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in