चार शहरों में खेली जाएगी प्रो कबड्डी लीग

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होगा और इसे चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होगा और इसे चार शहरों विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि नए सत्र के पहले दिन विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में तेलुगू टाइटन्स का सामना तमिल थलाइवाज से और बेंगलुरु बुल्स का पुनेरी पल्टन से होगा। विशाखापट्टनम में 2018 के बाद पहली बार पीकेएल के मैच खेले जाएंगे।

पीकेएल का दूसरा चरण 12 सितंबर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां टूर्नामेंट ने 2023-24 के सत्र में अपने 1,000 मैच पूरे किए थे।तीसरा चरण 29 सितंबर से चेन्नई के एसडीएटी इंडोर स्टेडियम में जबकि चौथा और अंतिम चरण 13 अक्टूबर से नयी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्लेऑफ का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in