भारत के खिलाफ भरे स्टेडियम में खेलना शानदार अनुभव होगा : मिशेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया का ध्यान अगले महीने से शुरू होने वाली एशेज सीरीज पर केंद्रित है, लेकिन इससे पहले उसे भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है
भारत के खिलाफ भरे स्टेडियम में खेलना शानदार अनुभव होगा : मिशेल मार्श
Published on: 

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिशेल मार्श ने शनिवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम के खिलाफ खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना उनकी टीम के लिए शानदार अनुभव होगा। ऑस्ट्रेलिया का ध्यान अगले महीने से शुरू होने वाली एशेज सीरीज पर केंद्रित है, लेकिन इससे पहले उसे भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है।

मार्श ने रोहित और कोहली के खिलाफ खेलने के बारे में मीडिया से कहा, ‘मुझे उनके खिलाफ काफी बार खेलने का सौभाग्य मिला। वे निश्चित रूप से खेल के दिग्गज हैं। विराट का इस प्रारूप में लक्ष्य का पीछा करने के मामले में कोई सानी नहीं है। मुझे लगता है कि आप टिकटों की बिक्री से देख सकते हैं कि बहुत से लोग आकर उन्हें देखना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ स्टेडियम को खचाखच भरा देखना हमारी टीम के लिए शानदार अनुभव होगा।‘ मार्श ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज बड़े स्कोर वाली होगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि इस सीरीज में बड़े स्कोर बनेंगे लेकिन दोनों टीमों के लिए पहले 10 ओवर काफी महत्वपूर्ण होंगे। मेरा मानना है कि यह 10 ओवर मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in