निशांत देव की पेशेवर सर्किट पर एक और जीत

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हराया
निशांत देव की पेशेवर सर्किट पर एक और जीत
Published on: 

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हराया। 24 वर्ष के निशांत ने सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीत दर्ज की जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।

निशांत ने लगातार घूंसे बरसाये जिसके बाद रैफरी ने एक मिनट 58 सेकंड के बाद मुकाबला रोक दिया। विश्व चैंपियनशिप 2023 में लाइट मिडिलवेट (71 किलो) में कांस्य पदक जीत चुके निशांत इस साल की शुरूआत में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेर्डे से मामूली अंतर से हारने के बाद पेशेवर सर्किट में उतरे थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News