एफआईएच प्रो लीग का नया सत्र नौ दिसंबर से

लीग के सातवें सत्र में दो नयी टीमें आयरलैंड महिला टीम और पाकिस्तान पुरुष टीम होगी जिन्हें एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2024-25 से प्रमोट किया गया है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

लुसाने : एफआईएच हॉकी प्रो लीग का 2025-26 सत्र नौ दिसंबर से अर्जेंटीना और आयरलैंड में शुरू होगा जिसमें दस मेजबान देशों में रिकॉर्ड 144 मैच खेले जायेंगे। लीग के सातवें सत्र में दो नयी टीमें आयरलैंड महिला टीम और पाकिस्तान पुरुष टीम होगी जिन्हें एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2024-25 से प्रमोट किया गया है।

पुरुष और महिला लीग की विजेता टीम सीधे 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेंगी। सत्र के पहले मैच में जर्मनी का सामना बेल्जियम पुरूष टीम से आयरलैंड में होगा जबकि पुरुष वर्ग की चैंपियन नीदरलैंड टीम पदार्पण करने वाली पाकिस्तानी टीम से खेलेगी। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के दस मेजबान देश इस प्रकार हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News