मोरक्को ने पहली बार अंडर-20 विश्व कप खिताब जीता

फाइनल में जब्रिनी ने 12वें और 29वें मिनट में गोल करके मोरक्को को 2009 में घाना के बाद अंडर-20 खिताब जीतने वाला पहला अफ्रीकी देश बनने में अहम भूमिका निभाई।
मोरक्को ने पहली बार अंडर-20 विश्व कप खिताब जीता
Andre Penner
Published on: 

सैंटियागो : स्ट्राइकर यासिर जब्रिनी के दो गोल की मदद से मोरक्को ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर पहली बार अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। फाइनल में जब्रिनी ने 12वें और 29वें मिनट में गोल करके मोरक्को को 2009 में घाना के बाद अंडर-20 खिताब जीतने वाला पहला अफ्रीकी देश बनने में अहम भूमिका निभाई।

मोरक्को ने स्पेन, ब्राजील और मैक्सिको जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी के बावजूद अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर नॉकआउट चरण में दक्षिण कोरिया, अमेरिका और फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अर्जेंटीना की टूर्नामेंट में यह पहली हार थी जिससे उसका सातवां खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News